हाथरस 27 अप्रैल । समाजवादी पार्टी के हाथरस विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके ने कल गांव शहजादपुर पहुंचकर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने भगवान कन्हैया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा व्यक्त की और कथा वाचक से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर ठाकुर सर्वेश सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम रजक, विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, मनीष दिवाकर, श्यामवीर सिंह, रामवीर सिंह, ठाकुर देवेंद्र सिंह, प्रधान श्यामवीर सिंह, चौधरी सुरेश सविता, कैप्टन बृजेश सिंह, ठाकुर एडल्ट सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।




















