सिकंदराराऊ (हसायन) 26 अप्रैल । कस्बे एवं ग्रामीण अंचल में गौ माता के सम्मान और संरक्षण के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से सोमवार, 27 अप्रैल को ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय हिंदू साम्राज्य के संस्थापक अनमोल गुप्ता ने बताया कि यह भव्य रैली सुबह 8:30 बजे थाना कोतवाली हसायन से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य बाजारों और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सिकंदराराऊ तहसील पहुंचेगी। रैली का मुख्य उद्देश्य गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने तथा देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को केंद्र सरकार तक मजबूती से पहुंचाना है। इसी क्रम में अभियान के पूर्व दिवस, रविवार को क्षेत्र में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें जनमानस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के समापन पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी और तहसील प्रशासन को सौंपा जाएगा। अनमोल गुप्ता ने समस्त सनातनी समाज, गौ रक्षक भाइयों और धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रैली में सम्मिलित होकर गौ संरक्षण के इस संकल्प को सफल बनाएं। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह और जागरूकता देखी जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
लोडर चलाते समय चालक की बिगड़ी तबीयत,
April 26, 2026
छात्रा का पीछा करने के आरोप में
April 26, 2026
सादाबाद : शताब्दी वर्ष पर बाल कुंभ
April 26, 2026
सादाबाद : वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत बधौतिया का
April 26, 2026
भारतीय वायु सेना में बीस साल देश
April 26, 2026
हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं का हुआ स्वागत,
April 26, 2026
महिला आरक्षण के समर्थन में हाथरस में
April 26, 2026
Weather
Hathras
9:11 pm,
Apr 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























