Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 25 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला शीशगर में जंगले के विवाद को लेकर एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता सोनी पत्नी गीतम सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि 21 अप्रैल की शाम उनके पड़ोसी सूरज, बादल, सत्यवती और विजयपाल ने मामूली विवाद पर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सोनी और उनकी बेटी शीतल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में मां-बेटी को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page