सिकंदराराऊ 25 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। मोहल्ला पथवारी गेट में 22 अप्रैल की रात करीब 8 बजे घर में घुसकर एक युवक पर लाठी-डंडों और सरिया से जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित संजय कुमार के अनुसार, उनके बहनोई मोहर सिंह (निवासी नाईल, अलीगढ़) घर के अंदर चारपाई पर लेटे हुए थे, तभी मोहल्ले के ही धर्मवीर उर्फ विल्लू, विवेक और नितेश जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मोहर सिंह पर सरिया और डंडों से प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर जब तक लोग इकट्ठा हुए, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
प्रथम पुण्यतिथि : स्वर्गीय श्री अशोक बागला जी
April 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : कलेक्ट्रेट के पास ट्रैक्टर-ट्राली का
April 25, 2026
प्रथम पुण्यतिथि : स्वर्गीय श्री अशोक बागला
April 25, 2026
मुरसान : गांव नगला शीशम में रास्ते
April 25, 2026
हाथरस में जाम और प्रदूषण से राहत
April 25, 2026
अलीगढ़ से आए मेहमान को घर में
April 25, 2026
सिकंदराराऊ : जंगले के विवाद में मां-बेटी
April 25, 2026
सत्य के मार्ग पर चलने से ही
April 25, 2026
Weather
Hathras
12:29 am,
Apr 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























