Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अप्रैल । थाना हाथरस जंक्शन के एक गांव निवास ने अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांगरोैल गांव निवासी सतेंद्र उर्फ सत्तू उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी 13 अप्रैल 2026 की शाम घर से बिना बताए चली गई थी। अगले दिन 14 अप्रैल को उसने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के मुताबिक अब उसे पता चला है कि गांगरोल निवासी सतेंद्र उर्फ सत्तू पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इस संबंध में पीड़ित ने 23 अप्रैल 2026 को थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page