हाथरस 25 अप्रैल । जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद हाथरस में आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्डस भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एम.जी. पॉलिटेक्निक कॉलेज का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का जायजा लिया और उन्हें सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से वार्ता कर परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर विशेष नजर रखी जाए तथा परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए। केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी सतत निगरानी रखी गई। इसके अतिरिक्त, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टेशन पर पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित की गई, जहां बाहरी जनपदों से आए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में 4416 में से 3387 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1029 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 4416 में से 3512 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 904 अनुपस्थित रहे। प्रशासन की मुस्तैदी और समुचित व्यवस्थाओं के चलते परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में जाम और प्रदूषण से राहत
April 25, 2026
अलीगढ़ से आए मेहमान को घर में
April 25, 2026
सिकंदराराऊ : जंगले के विवाद में मां-बेटी
April 25, 2026
सत्य के मार्ग पर चलने से ही
April 25, 2026
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,
April 25, 2026
गैस आपूर्ति को लेकर गुस्साए उपभोक्ता, सहपऊ
April 25, 2026
Weather
Hathras
9:22 pm,
Apr 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























