Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 अप्रैल । रोडवेज बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को हाथरस-आगरा-सहारनपुर मार्ग के लिए नई एसी बस सेवा का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस बस सेवा से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही बेहतर परिवहन की मांग पूरी हुई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह बस यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव कराएगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह एसी बस प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे हाथरस से सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेगी। विभाग भविष्य में यात्रियों की संख्या और सुविधा को देखते हुए अन्य मार्गों पर भी नई बसें चलाने की योजना बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page