Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 अप्रैल । कोतवाली सादाबाद के एक गांव में नानी के घर रह रही 18 वर्षीय युवती के जेवर और नगदी लेकर प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती और आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 14 अप्रैल को अपनी नानी के पास रहने गई थी। 21 अप्रैल 2026 की सुबह करीब बेटी घर से गायब हो गई। नानी ने घर में देखा तो संदूक से सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब थी। चोरी गए सामान में गले का सेट झाले सहित, दो जोड़ी झुमकी, तीन मर्दानी अंगूठी, तीन तोड़िया अंगूठी, एक जोड़ी झाले, सोने की चेन पेंडल सहित कुल वजन करीब 30 ग्राम सोना, 500 ग्राम वजन की दो जोड़ी चांदी की पायल और 10 हजार रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page