Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 23 अप्रैल । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में हाथरस की होनहार छात्रा अपर्णा ने जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सिकंदराराऊ स्थित पर कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अपर्णा ने जिला टॉप कर न केवल अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए अपर्णा ने इसका श्रेय अपने पिता गिरीश चंद्र, माता वंदना और विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी रानी के मार्गदर्शन को दिया। अपनी पढ़ाई की रणनीति साझा करते हुए अपर्णा ने बताया कि वह अपना अधिकांश समय पूरी एकाग्रता के साथ अध्ययन को देती हैं, हालांकि वह शारीरिक और मानसिक ताजगी के लिए खेलकूद को भी पर्याप्त समय प्रदान करती हैं। भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आईएएस (IAS) ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। अपर्णा की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्या ने अपर्णा को बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page