Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 अप्रैल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात वार्ड बॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीती रात एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने शराब के नशे में वार्ड बॉय के साथ हाथापाई की। इस घटना में वार्ड बॉय के कपड़े फट गए और उसे चोटें भी आईं। वार्ड बॉय जितेंद्र सिंह पुत्र कुवरसेन निवासी शेरपुर ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह रात में अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तभी एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक वहां आया। चालक शराब के नशे में था और उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए विवाद शुरू कर दिया। जब जितेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया, तो चालक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जितेंद्र सिंह के अनुसार, मारपीट के दौरान उनके कपड़े फट गए और उन्हें चोटें आईं। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इस बीच आरोपी चालक जान से मारने की धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी की तलाश भी की, लेकिन वह अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page