सादाबाद 22 अप्रैल । साइबर ठगों ने अब आवाज की क्लोनिंग का नया तरीका अपनाकर लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। कस्बे में भाजपा नेता की बेटी से 42 हजार 20 रुपये की ठगी का ताजा मामला सामने आया है।भाजपा नेता सुधीर गर्ग ने बताया कि उनकी पुत्री आरुषि गर्ग का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। बुधवार सुबह करीब 9:59 बजे आरुषि के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसका मौसा बताया और भावुक अंदाज में बात करते हुए किसी जरूरी काम के लिए पैसों की मांग की। ठग ने बातचीत के दौरान मौसा की आवाज का क्लोन तैयार कर आरुषि से बात की, जिससे उसे पूरा विश्वास हो गया कि वह अपने रिश्तेदार से ही बात कर रही है। इसी झांसे में आकर आरुषि ने अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर कर दी। ठग ने आरुषि से कुल 42,020 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। यह रकम 6 बार में भेजी गई, जिसमें 2 हजार, 10 हजार, 20 हजार, 2 हजार 20 रुपये और 6 हजार रुपये शामिल थे। कुछ देर बाद जब आरुषि को संदेह हुआ तो उसने अपने पिता को जानकारी दी। पिता ने तुरंत आगे पैसा भेजने से मना कर दिया। इसके बाद जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया तो वह बंद मिला। वहीं, जिस मौसा का नाम लेकर ठगी की गई थी, उनसे संपर्क करने पर उन्होंने ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया। तब जाकर परिवार को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित मोबाइल नंबर को नामजद करते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत साइबर सेल को भेज दी गई है। पुलिस संबंधित खातों और मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
अब हाथरस वालों को फ्लाइट पकड़ने के
April 22, 2026
स्मार्ट मीटर हटाने और ओलावृष्टि से हुए
April 22, 2026
दवा कारोबारी ने पुराने संबंधों का फायदा
April 22, 2026
सादाबाद : कई माह से कंप्यूटर ऑपरेटरों
April 22, 2026
सादाबाद : भाजपा नेता की बेटी से
April 22, 2026
सादाबाद : वार्ड बॉय से मारपीट करने
April 22, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार
April 22, 2026
Weather
Hathras
12:03 am,
Apr 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























