Hamara Hathras

Latest News

प्रयागराज/हाथरस 22 अप्रैल । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने करोड़ों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म करते हुए यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे बोर्ड मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। बोर्ड सचिव ने बताया कि छात्र अपने रोल नंबर और सुरक्षा कोड (Captcha) का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, जहाँ ‘हाईस्कूल’ या ‘इंटरमीडिएट’ रिजल्ट के लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी भरनी होगी। भविष्य के संदर्भ के लिए छात्र अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख सकते हैं। बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page