Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 अप्रैल । इगलास रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर पर उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के उपभोक्ताओं को हो रही गैस की किल्लत पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने निर्णय लिया कि जल्द ही गैस एजेंसी मालिकों से वार्ता कर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। बैठक में जिला पदाधिकारियों ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया। इसके साथ ही, आगामी 6 मई को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रनसिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता कौशिक, जिला सचिव प्रमोद कुमार, योगेंद्र वार्ष्णेय, मनीष सारस्वत, ए.डी. शर्मा, रीना गौतम, रेखा गुप्ता, मधु जी, रघुवीर चौधरी और अंकुर कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page