
हाथरस 22 अप्रैल । समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के अंतर्गत UPSC, NEET, JEE, NDA और पुलिस भर्ती जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इन कक्षाओं का संचालन 01 जुलाई 2026 से पी.सी. बागला महाविद्यालय में किया जाएगा। इच्छुक छात्र 30 मई 2026 तक विकास भवन स्थित कमरा नंबर 105 या ऑनलाइन पोर्टल abhyuday.up.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन हेतु आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं। योजना के तहत छात्रों को निःशुल्क कोचिंग के साथ पुस्तकालय की सुविधा भी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए कोर्स को-ऑर्डिनेटर राजकुमार यादव (7071365850) से संपर्क किया जा सकता है।























