Hamara Hathras

Latest News

सासनी 22 अप्रैल । एसबीएस यूनियन स्कूल में ‘वर्ल्ड अर्थ डे’ के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर व प्रमुख उद्योगपति डॉ. विकास सिंह ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी को प्रदूषण और प्लास्टिक से बचाने के लिए युवाओं में सकारात्मक सोच पैदा करना आज की मुख्य आवश्यकता है। प्रतियोगिताओं के परिणामों में भाषण प्रतियोगिता में दिशा सेंगर प्रथम व अभिनव द्वितीय रहे, जबकि चित्रकला में लावण्या दिवाकर ने प्रथम, आन्या जैसवाल ने द्वितीय और ओजस्वी सेंगर व आयुषी वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ‘समूह बुध’ विजयी रहा। प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने पर्यावरण संकट पर चिंता जताते हुए सभी से प्लास्टिक मुक्त जीवन और प्रदूषण कम करने की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page