Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 अप्रैल । ग्राम बिसाना कछपुरा में श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय द्वारा व्यास गद्दी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने मुख्य अतिथि का फूल-माला पहनाकर और पीतांबर ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि भागवत कथा के अनुसरण से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और धार्मिक कार्यों से परिवार में सुख-शांति आती है। उन्होंने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि धर्म की राह पर चलने वालों की सदैव जय-जयकार होती है। इस धार्मिक आयोजन में शंकरलाल पाठक, गिरीश उपाध्याय, कालीचरन उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य नसीम खान, डोरीलाल कुशवाह और कुमरपाल कुशवाह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page