Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 अप्रैल । हसायन के गांव नगला मिया पट्टी देवरी में दबंगों द्वारा घर पर हमला कर महिलाओं से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित भूपेंद्र ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो भी उसके पास मौजूद है। भूपेंद्र निवासी नगला मिया पट्टी देवरी ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि 18 अप्रैल को वह घर के सामने भूसा एकत्रित कर रहा था। उसी समय गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसके घर पर झगड़ा किया, जिसमें उसे चोटें आई थीं। उसका मेडिकल भी कराया गया था और इसकी शिकायत थाने में की गई थी। आरोप है कि 19 अप्रैल 2026 को शाम दबंगों ने फिर उसके घर पर हमला बोल दिया। उस वक्त भूपेंद्र और उसके पिता घर पर नहीं थे। घर में उसकी पत्नी, मां और छोटा भाई मौजूद थे। पीड़ित के अनुसार, शिवम, सुधीर व गौरव, संदीप, अनुज कुमार व रवेंद्र घर पर आए और महिलाओं से गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तहरीर में बताया गया कि जब मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो आरोपित वहां से चले गए। पीड़ित भूपेंद्र ने कहा कि पूरी घटना का वीडियो उसके पास है। उसने पुलिस से दबंग आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page