Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 अप्रैल । जनपद में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूती देने के उद्देश्य से आज स्कूल आधारित टी.डी. (TD) एवं डी.पी.टी. (DPT) विशेष अभियान का विधिवत शुभारम्भ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव राय ने अलीगढ़ रोड स्थित श्री अक्रूर इण्टर काॅलेज में दीप प्रज्वलित कर और बच्चों का टीकाकरण कराकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत जनपद के सभी विद्यालयों में 5 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों (कक्षा-1) को डी.पी.टी.-2 बूस्टर, 10 वर्ष की आयु के बच्चों (कक्षा-4 व 5) को टी.डी.-10 तथा 16 वर्ष की आयु के बच्चों (कक्षा-10 व 11) को टी.डी.-16 के टीके लगाए जाएंगे। अभियान का मुख्य लक्ष्य उन छात्र-छात्राओं को कवर करना है जो नियमित टीकाकरण के दौरान इन महत्वपूर्ण वैक्सीन से वंचित रह गए थे।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजीव राय ने उपस्थित कॉलेज प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से संवाद करते हुए इस स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण अनिवार्य है। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एम.आई. आलम, अरबन हेल्थ काॅर्डिनेटर पुष्पेन्द्र वीर सिंह और डी.सी. जे.एस.आई. सतेन्द्र कुमार सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब जिले के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों का आच्छादन सुनिश्चित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page