Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 अप्रैल । क्षेत्र के गांव बढ़ार निवासी कपिल पुत्र सुरेश चंद्र ने एक युवक पर रास्ते में रोककर मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कपिल के अनुसार, यह घटना 20 अप्रैल की शाम लगभग 4:30 बजे हुई थी। वह अपने ट्रैक्टर से आगरा की ओर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचने पर गांव के ही एक युवक ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवक ने बिना किसी कारण कपिल के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। कपिल ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी युवक ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। घटना के बाद कपिल किसी तरह वहां से बचकर निकले और सीधे कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मामले में वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश पांडे ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page