Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 अप्रैल । अक्षय तृतीया के पावन पर्व के अवसर पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन द्वारा जनसेवा का पुनीत कार्य किया गया। नगर अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय के नेतृत्व में डी.आर.बी. इंटर कॉलेज के समीप पियाऊ की स्थापना की गई और शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच संस्था की महिलाओं ने मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को ठंडा पानी और शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई। नगर अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय ने इस अवसर पर कहा कि अक्षय तृतीया दान-पुण्य का पर्व है और इस तपती गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से समाज में भाई-चारे और परस्पर जुड़ाव का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान डिम्पल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, प्रियांशी वार्ष्णेय, रेणु वार्ष्णेय और पूनम वार्ष्णेय सहित संस्था की अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं और सेवा कार्य में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page