Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 21 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-4 द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अभियान के तहत कचरा एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारण किया गया और परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. रौशन लाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम समन्वयक डा. पूनम रानी ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। कृषि विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। अभियान में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page