
हाथरस २० अप्रैल। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल द्वारा भीषण एवं चिलचिलाती गर्मी को ध्यान में रखते हुए एक मंदिर परिसर में प्याऊ की स्थापना की गई। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों एवं आमजन को गर्मी से राहत प्रदान करना और उन्हें शीतल जल उपलब्ध कराना रहा। गर्मी के इस मौसम में ठंडा पानी पाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली और इस सेवा कार्य की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में मानवता और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर ग्रुप की ओर से कहा गया कि “मानव सेवा ही सच्ची सेवा है” और इसी भावना के साथ संगठन आगे भी इस प्रकार के जनहित कार्य करता रहेगा। यह पहल मानवता की दिशा में एक और प्रेरणादायक कदम साबित हुई।
























