सिकंदराराऊ (हसायन) 20 अप्रैल। कस्बा मेंअक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के छठे अवतार में ऋषि जमदग्नि रेणुका पुत्र परशुराम के जन्म उत्सव के पर्व पर विप्र समाज के अनुयाईयों के द्वारा जन्मोत्सव मनाया गया।कस्बा के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित मोहल्ला किशन स्थित प्राचीन श्रीबलभद्र दाऊ जी महाराज रेवती मैया के मंदिर परिसर में विप्र समाज के अनुयाईयों के द्वारा भगवान परशुराम के छवि छायाचित्र के समीप एक सौ आठ दीपक से आरती उतारकर पूजा अर्चना की गई।विप्र समाज ने मिष्ठान्न भी वितरण किया।विप्र समाज के अनुयाईयो ने बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, जिन्हें चिरंजीवी अमर माना जाता है। ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया अक्षय तृतीया को हुआ था।शिवजी से प्राप्त दिव्य ‘परशु’ फरसा के कारण वे परशुराम कहलाए।वह न्याय के रक्षक हैं, जिन्होंने इक्कीस बार अत्याचारी क्षत्रियों का अंत कर क्षत्रिय विहीन किया।इस मौके पर कैलाश,बॉबी शर्मा,मुकुल भारद्वाज,जगत भारद्वाज, बबलू शर्मा,चंद्रमोहन पाठक,लालो उपाध्याय,मुनीश्वर उपाध्याय,सोनू पाठक,अंकुर शर्मा काका जी,अंकुर पाठक,मनोज पाठक,रामू शर्मा, दिनेश शर्मा,नारायण पंडित,जीवन, अंशु,शनि,यश,मोहन,गणेश, मनीष, हर्ष मौजूद रहे।