Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अप्रैल । केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की पहल पर भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘श्री सोमनाथ महादेव स्वाभिमान यात्रा’ के तहत हाथरस जनपद के श्रद्धालुओं का जत्था भव्य समारोह के बीच रवाना हुआ। तहसील हाथरस पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाह, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, एसडीएम सदर राज बहादुर, मुख्य विकास अधिकारी पी.के. दीक्षित और जिला पर्यटन अधिकारी बेगम जुरीना बानो सहित कई उच्चाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने सभी भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के लिए आवश्यक सामग्री के बैग वितरित किए। यह यात्रा भारतीय रेलवे और संस्कृति मंत्रालय के समन्वय से पूर्णतः निशुल्क आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से 10 श्रद्धालु और एक अधिकारी शामिल हैं। प्रदेश भर से चयनित यह सभी श्रद्धालु 18 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेंगे, जहां उनके प्रवास की व्यवस्था संस्कृति विभाग द्वारा की गई है।

19 अप्रैल को लखनऊ से गुजरात के लिए रवाना होने वाली इस विशेष एसी ट्रेन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के भीतर का खर्च संस्कृति विभाग वहन करेगा, जबकि गुजरात में आवास, भोजन और यातायात की जिम्मेदारी वहां का पर्यटन विभाग उठाएगा। इस यात्रा का ऐतिहासिक महत्व यह है कि वर्ष 2026 में सोमनाथ मंदिर विध्वंस के 1000 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जिसे 1026 में आक्रांता गजनवी ने नुकसान पहुंचाया था। अब मंदिर पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में ‘श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है।

हाथरस जनपद से इस यात्रा के लिए नोडल अधिकारी प्रेमनाथ यादव के साथ सुरेश चंद्र अग्रवाल, राधेश्याम, ओम प्रकाश वर्मा, अंकित गौड़, विक्रम सिंह, जितेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, नंदकिशोर और लक्ष्मण सिंह राजपूत रवाना हुए। श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन के लिए फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा उन्हें खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बैग भेंट किए गए। इस दौरान पंडित हरेंद्र शर्मा, आकाश वर्मा, दौ दयाल वर्मा, रजत अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पराग गर्ग, धीरेंद्र वार्ष्णेय, देवेंद्र गोयल, अजय टालीवाल सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर यात्रियों का भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page