सादाबाद 17 अप्रैल । विद्या भारती के तत्वाधान में नगला मदारी स्थित सेठ भोलानाथ अवध बिहारी लाल बंसल सरस्वती शिक्षा मंदिर में तीन दिवसीय प्रधानाचार्य समीक्षा एवं योजना शिविर संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सोमेश्वर साहू की उपस्थिति रही। साहू जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या भारती बच्चों को संस्कारवान बना रही है। उन्होंने गत वर्ष की योजना, छात्र प्रवेश की स्थिति तथा आगामी शैक्षिक सत्र में संभावित छात्र संख्या को देखते हुए आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। अंग्रेजी के स्तर को बेहतर बनाने के लिए नोएडा में प्रतिवर्ष 15 दिवसीय विशेष प्रश्न कार्यक्रम होता है। शिविर में आगरा एवं अलीगढ़ मंडल के समस्त शिशु विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। विद्या भारती जन शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सरनाम सिंह ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य और आचार्य मिलकर विद्यालयों की उन्नति एवं छात्रों की भविष्यपरक शिक्षा पर ध्यान दें। अरविंद चौधरी ने कहा कि विद्या भारती संकुल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खेलकूद प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन करती रहती है, जिससे कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस दौरान जन शिक्षा समिति के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश निवेदक देवेंद्र कुमार, प्रदेश निरीक्षक एवं नगरीय शिक्षा ब्रज प्रदेश जसवीर सिंह, हरवीर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, अरविंद चौधरी, नरेंद्र सिंह, उमा चरण अग्रवाल, देवेश शर्मा, संजय गौतम, तरुण अग्रवाल, प्रधानाचार्य सरजीत सिंह, प्रधानाचार्य लाखन सिंह, बिजेंद्र सिंह एवं प्रबंधन समिति सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
सिकंदराराऊ : स्वदेशी और अनुशासन से ही
April 17, 2026
48 दिन बाद खुला होर्मुज, लेबनान सीजफायर
April 17, 2026
गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की
April 17, 2026
आगरा रोड पर डंपर ने टेंपो को
April 17, 2026
मिड-डे मील में लापरवाही पर बीएसए का
April 17, 2026
मुरसान : गांव मगटई में निकाली गई
April 17, 2026
एनडीए की परीक्षा में अर्पिता चौधरी ने
April 17, 2026
Weather
Hathras
9:41 pm,
Apr 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























