Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 अप्रैल । सहपऊ क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक युवक 9 अप्रैल को अपने साथ ले गया। पिता ने अपनी पुत्री को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस से अपनी पुत्री को खोजने की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने जानकारी दी कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page