Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 अप्रैल । राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने और आपत्तिजनक गाना गाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना चौधरी चरण सिंह तिराहा के पास हुई। उपनिरीक्षक अंकित कुमार और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह कस्बे में शांति व्यवस्था और अपराध रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करते और आपत्तिजनक गाना गाते हुए देखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर महिला कांस्टेबल कामिनी को बुलाया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को तुरंत मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मैहंदी हसन पुत्र मोती, निवासी इस्लामनगर, कस्बा एवं थाना सादाबाद, जनपद हाथरस बताया। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी मैहंदी हसन को उसके अपराध से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया। थाना सादाबाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार और अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page