Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 अप्रैल । राजकीय महिला महाविद्यालय, कुरसंडा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर संदेश दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मृदुला गौतम के संरक्षण और नोडल प्रभारी डॉ. राधा शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान परिसर में छात्राओं और शिक्षकों ने हाथों में हाथ डालकर मानव श्रृंखला बनाई, जो महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी के प्रति उनके समर्थन का प्रतीक रही। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्रो. सत्यप्रिया बंसल ने छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के संवैधानिक प्रावधानों, राजनीति में महिलाओं की भूमिका और बढ़ती भागीदारी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इसे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ. डी.के. तोमर, डॉ. डी.के. गौतम और डॉ. अनुराधा अग्रवाल सहित अन्य शिक्षकों का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े नारों के माध्यम से समाज में समान भागीदारी का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page