सादाबाद 16 अप्रैल । नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मनोनीत सभासद चंद्रकांत बधौतिया, दिनेश त्यागी और चरण सिंह सागर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम मनीष चौधरी ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और विधायक प्रदीप चौधरी की उपस्थिति में तीनों को शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण के बाद सभासदों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि राधा रमण अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, वरिष्ठ लिपिक अनुपम गुप्ता सहित सभी सभासद एवं नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे। अन्य सभासदों ने भी नव-नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल रहे। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, शरद माहेश्वरी, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार, रामकुमार माहेश्वरी, देवचंद गौड़, अंकुश गौड़, तपन जौहर, बबलू गौतम, अशोक चौधरी और रामसहाय चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नव-नियुक्त सभासद नगर की सफाई, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था जैसी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही नगर विकास से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया गया। उल्लेखनीय है कि चंद्रकांत बधौतिया के परिवार का सभासद पद से पुराना जुड़ाव रहा है। इससे पूर्व उनकी भाभी उत्तरा देवी (1993) और पत्नी पुष्पलता सिंह बधौतिया (2003) भी सभासद रह चुकी हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
मुरसान : युवक की हत्या कर शव
April 16, 2026
सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी
April 16, 2026
सोनू हत्याकांड: अब तक 10 आरोपी जेल
April 16, 2026
हाथरस में बड़ा हादसा : स्कूल जाते
April 16, 2026
सिकन्द्राराऊ पुलिस की कार्रवाई, जुआ अधिनियम के
April 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के प्रति
April 16, 2026
शानदार रहा बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल का रिजल्ट,
April 16, 2026
Weather
Hathras
11:54 pm,
Apr 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























