Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अप्रैल। सीबीएसई बोर्ड दसवीं की प्रथम चरण की परीक्षा में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र शौर्य वार्ष्णेय ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम इस बार शानदार रहा। कई विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जबकि माही वार्ष्णेय ने 97.8%, नमन अग्रवाल ने 97.8%, श्रद्धा जैन ने 97.4%, अभिषेक वार्ष्णेय ने 96.6%, मिताली चतुर्वेदी ने 96.6% और शंकर सिंघल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्कृष्ट परिणाम पर प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं प्रशासनिक अधिकारी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के इस शानदार परिणाम से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page