Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 अप्रैल । कस्बे के मुरसान मार्ग स्थित प्रकाश नगर में बुधवार रात बदमाशों ने ट्रांसफार्मर से जुड़े बिजली के तार काटकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि लोगों के जाग जाने पर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। चोरों ने एचटी लाइन से ट्रांसफार्मर को जोड़ने वाली केबिल काट दी और ट्रांसफार्मर को नीचे गिराने की कोशिश की। इसी दौरान तेज आवाज होने पर आसपास के लोग जाग गए और बाहर निकल आए। लोगों की हलचल देख बदमाश मौके से भाग निकले। तार कटने के कारण प्रकाश नगर, मुरसान रोड और आसपास के क्षेत्रों में करीब 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा और सुबह पानी सहित दैनिक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और विद्युत विभाग को अवगत कराया। सुबह बिजली विभाग की टीम ने कटे तारों को जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। वहीं अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page