Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 16 अप्रैल | तहसील सासनी क्षेत्र के गांव टिकारी में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिछले करीब 15 वर्षों से एक व्यक्ति द्वारा इस भूमि पर कब्जा किया गया है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी योगेश कुमार पुत्र कानपाल सिंह ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर बताया कि वह पिछले चार वर्षों से लगातार इस भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हर बार केवल औपचारिकताएं पूरी कर मामले को टाल दिया जाता है। शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत टिकारी की गाटा संख्या 549 (0.196 हेक्टेयर), गाटा संख्या 552 (0.246 हेक्टेयर) और गाटा संख्या 556 (0.120 हेक्टेयर) सहित कुल 0.562 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा है। आरोप है कि कब्जाधारी इस जमीन पर खेती भी कर रहा है और वर्तमान में वहां मक्के की फसल खड़ी है। पीड़ित का कहना है कि कई बार प्रार्थना पत्र देने और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी केवल पैमाइश और निरीक्षण की कार्रवाई हुई, लेकिन कब्जा नहीं हटवाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कब्जाधारी के परिजनों के प्रभावशाली पदों पर होने के कारण प्रशासन कार्रवाई करने से बच रहा है।इस संबंध में क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं समाजसेवी ने जिलाधिकारी से पुनः ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page