Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अप्रैल । सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षाफल हासिल किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय और जनपद का नाम रोशन हुआ है। विद्यालय की छात्रा पावनी शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। अथर्व शर्मा ने 92.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पार्थ शर्मा और गिरधर वाष्र्णेय ने 86.8 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सृष्टि गुप्ता ने 85.8 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ और रितिक अग्निहोत्री ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान हासिल किया। इसके अलावा 18 छात्र-छात्राओं ने सम्मान सहित तथा 51 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता, प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय सहित समस्त स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page