Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अप्रैल । परिषदीय विद्यालयों में मिड डे मील एवं दूध वितरण की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में आज 22 अधिकारियों को नामित किया गया, जिनमें प्रत्येक अधिकारी द्वारा 5-5 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया गया। इस अभियान के तहत कुल 110 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच की गई, साथ ही दूध वितरण की स्थिति का भी आकलन किया गया। जांच में यह सामने आया कि 19 विद्यालयों में दूध का वितरण नहीं किया गया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिड डे मील एवं दूध वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह के निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page