Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 अप्रैल । क्षेत्र के गांव टीकैत (अरौठा) निवासी युवक की राजस्थान में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जयपुर-मेंहदीपुर हाईवे पर हुए इस हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह मंगलवार देर शाम अपने वाहन से जयपुर से हार्डवेयर का सामान लेकर हाथरस लौट रहे थे। इसी दौरान जयपुर-मेंहदीपुर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। जैसे ही घटना की खबर परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया और परिजन तुरंत जयपुर के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों के अनुसार मुकेश कुमार मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे तथा पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। बुधवार तड़के जब उनका शव गांव पहुंचा तो माहौल बेहद गमगीन हो गया और अंतिम संस्कार किया गया। उनकी असामयिक मौत से पत्नी, बच्चों और परिजनों का सहारा छिन गया है, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page