सादाबाद 15 अप्रैल । क्षेत्र के गांव नगला काठ में बुधवार सुबह इंटर की छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब छात्रा कॉलेज जाने के लिए तैयार हो रही थी। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय आरुषि चौधरी, शिक्षामित्र ओमप्रकाश की पुत्री थी और कुरसंडा इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह कॉलेज जाने की तैयारी कर रही थी, तभी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। परिजन तुरंत उसे स्थानीय चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही आरुषि की मौत हो गई। आगरा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की आकस्मिक मृत्यु की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। कुरसंडा इंटरमीडिएट कॉलेज में भी छात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बताया गया कि आरुषि पढ़ाई में होनहार थी और शिक्षकों की प्रिय छात्राओं में शामिल थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
डीपीएस अलीगढ़ में लहराया परचम, 10वीं में 97.8% अंक किए हासिल
April 15, 2026
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
डीपीएस अलीगढ़ में लहराया परचम, 10वीं में
April 15, 2026
सेवानिवृत्ति पर संतोष तिवारी का भव्य विदाई
April 15, 2026
सीबीएसई परीक्षा में ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल का
April 15, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
April 15, 2026
टिक्की में जमालगोटा मिलाने का आरोप, विरोध
April 15, 2026
तीन बेटियां होने पर विवाहिता को घर
April 15, 2026
बहन की ससुराल में शिकायत करना युवक
April 15, 2026
Weather
Hathras
12:57 am,
Apr 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























