Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 14 अप्रैल । कस्बे में भारतीय संविधान के शिल्पी और सामाजिक न्याय के नायक ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग) की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। जयंती के अवसर पर कस्बे के मुख्य मार्गों से एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान बाबा साहब के जीवन और उनके आदर्शों को दर्शाती हुई मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ‘जय भीम’ के नारों से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा। कार्यक्रम की एक खास विशेषता यह रही कि भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की ‘प्रस्तावना’ का पाठ किया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और समाज में समानता लाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा, सुरेश चन्द्र आर्य, बंटी आर्य, विष्णु शर्मा, अनिल बाबू, बिलियम बाबू, जीतू चौधरी, जयंत चौधरी, हरीश गोयल, ऋषिकांत सभासद, हरप्रसाद बघेल, चिरंजीलाल नेता जी, मोनू द्विवेदी, पुष्पेंद्रभान सिंह, पंकज, राहुल, बुद्धप्रिय, होशियार सिंह, मुरारी लाल और अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में अनुयायी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page