Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अप्रैल । अलीगढ़ रोड रुहेरी स्थित ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को भारतीय संविधान के शिल्पी और महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 136वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के समस्त मैनेजमेंट मेंबर्स और स्टाफ द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों को मिष्ठान वितरित कर जयंती की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य एवं उप-प्रधानाचार्या ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने न केवल भारतीय संविधान को आकार दिया, बल्कि श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों के लिए भी जीवनपर्यंत संघर्ष किया। उन्होंने आगे बताया कि 14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉ. अम्बेडकर नौ भाषाओं के ज्ञाता थे और उनके पास 32 डिग्रियां थीं। उनकी विद्वत्ता का सम्मान केवल भारत में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व में किया जाता है। देश की कानूनी व्यवस्था को स्थायित्व प्रदान करने और संविधान निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page