Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 13 अप्रैल । क्षेत्र के गांव रायक के पास मथुरा-बरेली हाईवे पर एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिवनारायण निवासी नगला हरगोविन्द थाना राया मथुरा का कहना है कि 10 अप्रैल की दोपहर को उनका भतीजा सोनवीर अपनी बहन के घर जा रहा था। गांव रायक के निकट एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page