
हाथरस 12 अप्रैल । कोतवाली सदर के पुष्प विहार कालोनी में चोरों ने एक ही रात में दो मकानों में चोरी के मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया। चोरों ने दोनों घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे मकान मालिक ने घर का सामान बिखरा देखा। पीड़ितों ने कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कार्रवाई की मांग की है। सचिन पाठक निवासी पुष्प विहार कालोनी भट्टा वाली गली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मूल रूप से नगला ओझा थाना चंदपा के रहने वाले हैं। वर्तमान में परिवार सहित पुष्प विहार कालोनी में रहते हैं। नौ अप्रैल को वह परिवार के साथ गांव चले गए थे और मकान में ताला लगा था। 11 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी अतुल शर्मा ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सचिन पाठक ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मकान का ताला टूटा था और घर का सारा सामान व लोहे की अलमारी बिखरी पड़ी थी। इसी दौरान पड़ोसी पंकज गौड के मकान में किराए पर रह रहीं मीरा वाष्र्णेय पत्नी स्वर्गीय संजय अग्रवाल ने भी बताया कि रात में उनके मकान का भी अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया है। फिलहाल पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि आरोपितों का सुराग मिल सके।

























