Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अलग-अलग स्थानों से सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि को की गई इस कार्यवाही में पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से कुल 1165/- रुपये नकद, पेन और सट्टा पर्चियाँ बरामद की गई हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों की पहचान विनय कुमार (निवासी विद्यापति नगर), कपिल कुमार (निवासी गांधी नगर), प्रमोद (निवासी रमनपुर) और बबलू (निवासी मुरसान गेट, गांधी नगर) के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हाथरस गेट पर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग अभियोग (मु.अ.सं. 156/26, 157/26 और 158/26) पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page