Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 दिसंबर । मुरसान क्षेत्र के ग्राम रंगपुरा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान कथा पंडाल “जय श्री कृष्णा” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। समारोह में भागवत कथा के आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि रामेश्वर उपाध्याय का फूल-मालाएँ पहनाकर और पीतांबर ओढ़ाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से मनुष्य के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम सभी को धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि ऐसे आयोजनों से ही परिवार और समाज में सुख-शांति बनी रहती है। रामेश्वर उपाध्याय ने आगे कहा कि शास्त्रों के अनुसार स्वर्ग और नर्क का फल इसी जीवन में भोगना पड़ता है। जो व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलता है, उसकी सदैव जय-जयकार होती है, जबकि अधर्म के रास्ते पर चलने वाले का विनाश निश्चित है। उन्होंने सभी से सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया ताकि जीवन सफल हो सके। इस अवसर पर अजय पाठक, बिट्टू शर्मा, योगेश पाठक, आशु शर्मा, ब्रजेश पाठक, सतीश पाठक, राहुल पाठक, पिंकू पाठक, निरंजन पाठक, विजय पाठक एवं जीतू शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page