
हाथरस 12 दिसंबर । उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव में सर्वसम्मति से श्री अशोक चावला को छठी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर जिला हाथरस टेंट, लाइट, कैटर्स, फूल व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गाजियाबाद स्थित डायमंड एम्बीयंस बैंकेट हॉल पहुँचकर युवा हृदय सम्राट अशोक चावला का जोरदार अभिनंदन किया। समारोह के दौरान हाथरस की टीम ने उन्हें माला अर्पण कर, शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके शानदार कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुखविंदर सिंह ओलक, गाजियाबाद टेंट एसोसिएशन के संयुक्त महामंत्री श्री मुकेश त्यागी और कोषाध्यक्ष श्री अनिल मित्तल का भी शॉल व दुपट्टा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से जिला हाथरस टेंट व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा गुरुजी, जिला महामंत्री भूपेंद्र दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष गंगासरण सैनी, उपमंत्री बृजमोहन शर्मा व किशन सहाय उपस्थित रहे। साथ ही संगठन के वरिष्ठ नेता बालकिशन शर्मा (बालो गुरु), सूरज पाल सिंह, आर.के. सिंह और लालाराम ने भी समारोह में सम्मिलित होकर एकता का संदेश दिया। सभी वक्ताओं ने अशोक चावला के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए इसे टेंट व्यवसायियों के हितों की जीत बताया।

























