
सादाबाद 12 दिसंबर । ग्राम वेदई में श्री कोमल सिंह चौहान एवं अजब सिंह चौहान के परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। रविवार को वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने कथा पंडाल में पहुँचकर व्यास पीठ का पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. अविन शर्मा ने कथा व्यास स्वामी देवानन्द सरस्वती जी महाराज एवं मुख्य परीक्षित को पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। कथा श्रवण के उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन का कल्याण हो जाता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम और सद्भावना का संचार होता है।उन्होंने आयोजन के लिए चौहान परिवार की सराहना की और कार्यक्रम में उपस्थित वेदई ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ अनेक समर्थक व क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में गूँजा महाराणा प्रताप का जयघोष,
April 12, 2026
गेहूं निकालते समय कटर की चपेट में
April 12, 2026
होर्मुज में अमेरिकी नौसेना की तैनाती से
April 12, 2026
सिकंदराराऊ : वार्ष्णेय महिला वेलफेयर एसोसिएशन की
April 12, 2026
सिकंदराराऊ : सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक सम्मान
April 12, 2026
मुरसान : सडक दुर्घटना में बाइक सवार
April 12, 2026
मुरसान : बैनर फाड़ने के आरोप में
April 12, 2026
Weather
Hathras
10:54 pm,
Apr 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























