Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अप्रैल । समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली’ द्वारा नवग्रह मंदिर परिसर में एक बहुआयामी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रुप की सदस्याओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया और जनमानस को प्रदूषण के विरुद्ध जागरूक किया। संस्था की ओर से मंदिर प्रांगण में विभिन्न छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। उपस्थित महिलाओं ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली। इसके साथ ही ‘पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान के अंतर्गत मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कपड़े के बैग वितरित किए गए। महिलाओं ने बताया कि पॉलिथीन हमारे पर्यावरण के लिए कितनी घातक है और कपड़े के बैग का उपयोग करना समय की मांग है। धार्मिक आस्था और सेवा भाव को जोड़ते हुए ग्रुप द्वारा मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण भी किया गया। सभी उपस्थित जनों ने संस्था के इस प्रयास को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय, सचिव मीनाक्षी शर्मा, फेडरेशन उपाध्यक्ष गुंजन दीक्षित, इकाई निदेशक सीमा वार्ष्णेय और आईपीपी शालिनी वार्ष्णेय उपस्थित रहीं। इनके साथ ही संगीता, मधु, मधुबाला, रजनी, मीनू, अनुपमा, रीना गुप्ता, नेहा गुप्ता और कोमल माहेश्वरी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page