Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अप्रैल । जायंट्स पहल हाथरस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय नवग्रह मंदिर में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष नीति बर्मन एवं डीओए ज्योति अग्रवाल द्वारा की गई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर भक्तिभाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद स्वरूप बूंदी और सेव का वितरण किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों बबीता अग्रवाल, लीना अग्रवाल, श्वेता गोयल, सरोज गर्ग, रेखा बंसल, तृप्ता बंसल, अर्चना अग्रवाल, मीनाक्षी आदि ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page