
सिकंदराराऊ 08 अप्रैल । पुरदिलनगर में आज एक शादी समारोह के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में मांस बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आफताब नामक व्यक्ति की बेटी की शादी के कार्यक्रम में संदिग्ध मांस का उपयोग किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहल्ला तकिया निवासी अनस पुत्र शकील, अनस पुत्र आफताब और इस्लाम नगर निवासी आदिल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बरामद मांस को जांच के लिए लैब भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

























