
हाथरस 08 अप्रैल । श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव के दिशा-निर्देशन में आयोजित दो दिवसीय ‘वार्षिक खेल उत्सव’ के द्वितीय दिवस पर विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल उत्सव के दौरान डिस्कस थ्रो में बी.ए. द्वितीय सत्र की कृष्णा ने प्रथम, रिया ने द्वितीय और बी.ए. षष्ठ सत्र की प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शॉट पुट में वर्षा ने प्रथम, प्राची व आरती ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्यों की अर्धांगिनियों की उपस्थिति ने उत्साह बढ़ा दिया। अतिथियों के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव प्रथम, रूबी गोयल द्वितीय व डॉ. शालिनी शर्मा तृतीय रहीं। पासिंग द पार्सल खेल में श्रीमती रूबी गोयल ने प्रथम, पूर्व प्राचार्या डॉ. मीता कौशल ने द्वितीय एवं डॉ. शालिनी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रीमती अनामिका सिंह के मंच संचालन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल समिति प्रभारी डॉ. बरखा भारद्वाज, डॉ. शशि कुमारी, नेहा यादव, डॉ. प्रियंका सरोज, रेशमा देवी, डॉ. वर्षिका गुप्ता एवं डॉ. अंजू का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर श्रीमती सुधा अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, अंजना गर्ग सहित समस्त स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

























