
अलीगढ़ 06 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग की सहायक प्राध्यापक डा. अन्नपूर्णा द्वारा लिखित पुस्तक “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंटरवेंशन इन फिजियोथेरेपी डायग्नोस्टिक्स” का विमोचन हुआ। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि यह एआई और फिजियोथेरेपी के बीच विकसित हो रहे संबंधों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। लेखक डा. अन्नपूर्णा ने बताया कि पुस्तक में यह समझाया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस प्रकार रोगों के सटीक निदान, व्यक्तिगत उपचार (पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट) और शीघ्र रिकवरी में सहायक सिद्ध हो रहा है। यह पुस्तक छात्रों, शोधार्थियों और चिकित्सकों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका है, जो स्मार्ट हेल्थकेयर प्रणाली को समझना चाहते हैं। इस अवसर पर प्रो. आरके शर्मा, प्रो. राजेश उपाध्याय, डा. केके शर्मा, डा. नेहा रानी आदि उपस्थित रहे।






















