Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06 अप्रैल । क्षेत्र के मंस्या गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के झुंड ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव मंस्या निवासी इंदिरा देवी पत्नी टीटू अपने घर के बाहर दैनिक कार्य में लगी हुई थीं। इसी दौरान अचानक पास में मौजूद छत्ते से निकली मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में मधुमक्खियां महिला के शरीर से चिपक गईं और कई जगह डंक मार दिए। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह धुआं कर और कपड़ों की मदद से मधुमक्खियों को हटाया। इसके बाद गंभीर हालत में घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला के शरीर पर कई स्थानों पर मधुमक्खियों के डंक के निशान हैं, जिससे उन्हें काफी दर्द और सूजन की शिकायत है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने आसपास लगे छत्तों को हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page